उत्तराखंड हल्द्वानी: सफलता, कोतवाली पुलिस ने वांछित चल रहे 03 गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

हल्द्वानी: कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से वांछित चल रहे गैंगस्टर एक्ट के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव और पुलिस टीम द्वारा थाना काठगोदाम में पंजीकृत एफआईआर न0-44/2024 धारा- 2/3 *गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित लम्बे समय से फरार चल रहे वांछित 03 नफर अभियुक्त 1-विनय दरम्वाल पुत्र कानेन्द्र दरम्वाल निवासी आनन्द पुर हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 21 वर्ष , 2- सूरज राणा पुत्र विजय राणा निवासी फूलचौड हल्दूपोखरा रामपुर रोड हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र -22 वर्ष 3- जितेश विष्ट उर्फ जीतू पुत्र श्याम सिंह बिष्ट निवासी गुसाईपुरा रामपुर रोड हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र -22 वर्ष को दिनांक- 25-04-2025 को निगल्टिया स्थित प्लास्टिक फ्रैक्ट्री हल्दुपोखरा नायक हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी टीम का विवरण

1-प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव

2-व0उ0नि0 महेन्द्र प्रसाद

3- हे0कानि0 दीगम्बर सनवाल,

4-कानि0 तारा

5-कानि0 जगदीश भण्डारी

Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…