सड़क हादसे में बाइक सवार दो अग्निवीर समेत 3 युवकों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Spread the News

देहरादून। राजपुर रोड पर बाइक के डिवाइडर पर टकराने से तीन युवकों की मौत हो गई। इनमें से दो युवक हाल में संपन्न सेना की अग्निवीर भर्ती में चुने गए थे। तीनों युवक उत्तरकाशी के रहने वाले थे। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ओवरस्पीड को माना जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, तीनों युवक रात करीब सवा दो बजे बाइक से राजपुर से घंटाघर की ओर आ रहे थे। इस दौरान राजपुर रोड पर सिल्वर सिटी के पास उनकी बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए दून अस्पताल लाया गया। वहां दो युवकों की उपचार के कुछ देर बाद और तीसरे की शाम को मौत हो गई। सीओ डालनवाला अनुज आर्य ने बताया कि जान गंवाने वाले युवकों की पहचान आदित्य रावत(21)पुत्र कमल सिंह निवासी पुरोला, जिला उत्तरकाशी, नवीन सिंह (20) पुत्र जयदेव सिंह निवासी नौगांव, उत्तरकाशी और मोहित रावत (21) पुत्र जगमोहन निवासी पुरोला, उत्तरकाशी के रूप में हुई। मोहित व आदित्य का चयन अग्निवीर में हुआ था। दोनों को जल्दी ज्वाइनिंग के बाद ट्रेनिंग पर जाना था। तीसरा भी सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। नालापानी चौकी इंचार्ज रवि प्रसाद कवि ने बताया कि तीनों दोस्त, आदित्य के भाई की बाइक पर निकले थे। आदित्य यहां सहस्रधारा रोड पर अपने भाई और बहन के साथ रहता था। आदित्य का भाई पौड़ी जिले में नौकरी करता है। वहीं अन्य दोनों युवक करनपुर में रहकर नौकरी की तैयारी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दो युवकों के अग्निवीर में चयन की खुशी में तीनों घूमने निकले थे।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…