डंपर और टैक्सी वाहन की जबरदस्त भिड़ंत, तीन की मौत दो गंभीर…….

Spread the News

काशीपुर। सड़क दुर्घटना में दिल्ली से काशीपुर आ रहे टैक्सी सवार वाहन सवार पांच लोगों में से तीन की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार बीते रविवार शाम टैक्सी चालक आकाश दीप छीना (26) निवासी काशीपुर,ग्राम गुलजारपुर दिल्ली से यूपी अफजलगढ़ कासमपुर गढ़ी निवासी शिक्षक खादिम (48), कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर निवास फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक गुरजिंदर सिंह, अफजलगढ़ कल निवासी मोहम्मद नईम, काशीपुर निवासी राजे आलम को काशीपुर लेकर आ रहे थे। इसी दौरान सोमवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे आईटीआई थाना क्षेत्र में सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से उनके वाहन की आमने-सामने की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे बैठे कार चालक व एक अन्य यात्री वाहन में ही फंस गए। उन्हें बमुश्किल बाहर निकाला जा सका। हादसे में टैक्सी चालक आकाश दीप छीना, शिक्षक खादिम व गुरजिंदर सिंह (30) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि मोहम्मद नईम व राजे आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…