उत्तराखंड: पुलिस की वर्दी पहनकर रील्स बनाना पड़ा भारी,पुलिस ने यूं सिखाया सबक…देखें Video

Spread the News

हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस वर्दी पहनकर वायरल हो रही वीडियो का तुरंत संज्ञान लेते हुए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर वीडियो में दिख रहे युवकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

विगत दिनों इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उत्तराखंड पुलिस के निरीक्षक की वर्दी पहनकर युवक वीडियो बनाते नजरआए। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद SSP नैनीताल द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी राजेश यादव को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

वीडियो में दिख रहे दोनों युवकों की *पहचान दिनेश (निवासी हल्द्वानी) एवं दिव्यांश (निवासी मुखानी) के रूप में की गई।

पुलिस द्वारा दोनों युवकों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि वर्दी उन्होंने स्थानीय बाजार से खरीदी थी।

युवकों से तत्काल वीडियो सोशल मीडिया से हटवाकर, उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूला गया।

दोनों युवकों द्वारा अपने कृत्य पर माफी मांगी गई एवं भविष्य में इस प्रकार की हरकत न दोहराने का लिखित आश्वासन भी दिया गया है।

SSP ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पुलिस की वर्दी मर्यादा, अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक है। वर्दी का मज़ाक उड़ाना या उसका अनुचित उपयोग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज में भ्रम फैलाने वाला कृत्य है, इस प्रकार की हरकतों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    ‘KBC’ का इनामी खेल निकला ठगी का जाल, डेढ़ करोड़ गंवा बैठा ग्रामीण…..

    Spread the News

    Spread the Newsफर्जी दस्तावेज भेजकर जीता भरोसा, टैक्स और शुल्क के नाम पर खाते कराए खाली देहरादून। फेसबुक पर चल रहे ‘कौन बनेगा करोड़पति’ ऑनलाइन गेम में 8.5 लाख रुपये…

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…