होमस्टे और गेस्ट हाउस पर प्रशासन की कार्रवाई, मानकों का उल्लंघन करने वाली तीन इकाइयों पर 10 -10 हजार का जुर्माना…..

Spread the News

नैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नैनीताल नगर क्षेत्र में संचालित होम स्टे एवं गेस्ट हाउस इकाइयों का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कुल 06 होम स्टे एवं गेस्ट हाउस इकाइयों का सत्यापन किया गया। जांच में एक इकाई द्वारा नियमावली में निर्धारित प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर उसे नोटिस जारी किया गया। वहीं तीन इकाइयों पर प्रति इकाई रू0 10,000 का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। दो इकाइयां सभी निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित होती हुई पाई गईं।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में संचालित सभी होम स्टे एवं गेस्ट हाउसों का नियमित रूप से भौतिक निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन विभाग की नियमावली का उल्लंघन करने वाली किसी भी इकाई के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान इन्जा गेस्ट हाउस को नोटिस जारी किया गया। जी.पी. गेस्ट हाउस, लेक थैरेपी होम स्टे एवं सूर्या हॉलिडे होम पर प्रति इकाई रू0 10,000 का अर्थदंड लगाया गया। जबकि ग्वान होम स्टे एवं एल्फिन गेस्ट हाउस निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित पाए गए।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…