बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में फिर टली सुनवाई, जाने कब है अगली तारीख…….

Spread the News

दिल्ली। हल्द्वानी के बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में एक बार फिर सुनवाई टल गई है। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, इस मामले की संभावित सुनवाई अब 24 फरवरी 2026 को होगी। इससे पहले यह मामला 3 फरवरी 2026 को सूचीबद्ध बताया गया था।

लगातार तारीखों में बदलाव से वर्षों से लंबित इस विवाद को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 10 दिसंबर को मामला सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन उसी दिन एक अन्य प्रकरण में लंबी बहस के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। बाद में 16 दिसंबर 2025 को सुनवाई की संभावना जताई गई थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है।

इस मामले को लेकर अब सभी की निगाहें फरवरी 2026 में होने वाली संभावित सुनवाई पर टिकी हैं, जिससे इस संवेदनशील और महत्वपूर्ण मामले की दिशा स्पष्ट होने की उम्मीद की जा रही है।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    SDRF की सतर्कता से टलीं दुर्घटनाएं, गंगा में डूब रहे 07 श्रद्धालुओं का सकुशल रेस्क्यू, देखें Video….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। कांवड़ मेला-2026 के दौरान आज दिनांक 02 अगस्त 2026 को कांगड़ा घाट पर अलग-अलग समय पर हुई सात घटनाओं में गंगा नदी के तेज बहाव में फंसे…