कोहरे का कहर, दिल्ली हाईवे पर काठगोदाम डिपो की बस दुर्घटनाग्रस्त……..

Spread the News

हल्द्वानी। तराई में कोहरे का कहर लगातार जारी है। कोहरे के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ताजा मामला दिल्ली हाइवे का है यहां कोहरे के कारण रोडवेज बसों की आपस में भिड़ंत हो गई। शनिवार 27 दिसंबर की तड़के लगभग चार बजे पिलखुआ टोल प्लाजा से पहले घने कोहरे के बीच हल्द्वानी से दिल्ली जा रही काठगोदाम डिपो की बस आगे चल रही उत्तर प्रदेश डिपो की बस से टकरा गई। हादसे से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कि कोहरे में बसों की रफ्तार कम होने से बड़ा हादसा टल गया। हादसे में बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि बस का अगला हिस्सा बुरी तरहां क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली भेजा गया। मामले की सूचना डिपो प्रबंधन को दे दी है। अभी कुछ दिन पहले भी देहरादून से लौट रही हल्द्वानी डिपो की बस काशीपुर के पास कोहरे के कारण टैंकर से टकरा गई थी। हादसे में चालक समेत छह यात्री घायल हुए थे।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…