हल्द्वानी:पुलिस ने चलाया घर-घर सत्यापन अभियान, बिना सत्यापन के पकड़े गए 22 मकान, दुकान मालिकों पर गिरी गाज़..

Spread the News

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन पर जिले में अपराधिक घटनाओं की रोकथाम और अपराध मुक्त सुरक्षित शहर बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सत्यापन एवं चैकिंग अभियान चला रही है।

इस अभियान के अंतर्गत एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा, सीओ सिटी नितिन लोहनी, सीओ रामनगर सुमित पांडेय समेत सभी थाना प्रभारियों द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रह रहे किरायेदारों, बाहरी व्यक्तियों, दुकानदारों, होटलों, ढाबों एवं निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों का सत्यापन कराया जा रहा ह

जिसके तहत बिना सत्यापन किरायेदारों को रखने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध भी लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

सत्यापन अभियान में की कई सख्त कार्यवाही..

बुधवार को पुलिस ने करीब 900 घर, दुकान, फड़ फेरी वाले आदि को अभियान के दौरान चेक किया। जिसमें करीब 387 लोगों का सत्यापन किया गया।

वहीं करीब 131 लोगों को सत्यापन न कराने पर चालानी कार्यवाही की गई। इन 131 लोगों पर 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई कर 39 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इसके साथ ही पुलिस ने मकान मालिकों, दुकान मालिकों और ठेकेदारों के बाहरी लोगों का सत्यापन न करने पर करीब 22 लोगों के कोर्ट का चालान कर 2,20,000 रुपए जुर्माना लगाया है।

नैनीताल पुलिस ने  जनपदवासियों से अपील की है कि किरायेदारों, कामगारों, घरेलू सहायकों तथा बाहरी व्यक्तियों का समय से सत्यापन अवश्य कराएं। सत्यापन न कराना एक दंडनीय अपराध है।

  • Related Posts

    पीली कोठी क्षेत्र में सड़क किनारे रखें पाइपों से टकराई कार, हादसे में डॉक्टर घायल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर में चल रहे विकास कार्यों में हुई विभागीय लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटना में एक डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉक्टर का निजी…

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…