उत्तराखंड हल्द्वानी: 13 जून को आयरन लेडी स्व. इंदिरा हृदयेश की पुण्यतिथि पर होगा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन…..

Spread the News

हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जानकारी देते हुए बताया कि हल्द्वानी की राजनीति और उत्तराखंड के विकास में अद्वितीय योगदान देने वाली जनप्रिय नेत्री स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 13 जून 2025, शुक्रवार को शाम 5 बजे से होटल सौरभ, नैनीताल रोड, हल्द्वानी में आयोजित होगा।

बुधवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान सुमित हृदयेश ने कहा कि “मेरी माताजी, स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश केवल एक राजनेता नहीं थीं, बल्कि ।विकास, सुशासन और जनसेवा की प्रतीक थीं। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन प्रदेश के उत्थान और आमजन की सेवा के लिए समर्पित किया। उनका व्यक्तित्व, उनकी कार्यशैली और उनका समर्पण भाव आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

यह श्रद्धांजलि सभा न केवल उनके योगदान को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि हम सभी के लिए यह संकल्प लेने का भी क्षण है कि हम उनके दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज और प्रदेश की सेवा करते रहें।

उन्होंने यह भी कहा कि इस श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, नागरिकगण एवं स्व. इंदिरा जी के अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। सभी क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों और समर्थकों से समय पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की।

  • Related Posts

    संघर्ष सेवा सहयोग समिति द्वारा ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को किया गया सम्मानित….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। संघर्ष सेवा सहयोग समिति व निशुल्क शिक्षा केंद्र द्वारा उत्तराखंड पुलिस की ट्रैफिक कांस्टेबल नूतन तिवारी को सम्मानित किया गया। लंबे समय से हल्द्वानी में सेवा दे…

    हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद की हो निष्पक्ष जांच, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कर्णप्रयाग में श्री हेमकुंड साहिब यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद पर सिख समाज ने चिंता जताई है। मंगलवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा…