हल्द्वानी:- छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक पर लगा छात्र संघ उपसचिव के साथ मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज…….

Spread the News

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के दौरान निर्विरोध चुने गए उपसचिव के साथ हुई मारपीट के आरोप में पुलिस ने छात्रसंघ अध्यक्ष समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार छात्रसंघ चुनाव में मतदान के दौरान निर्विरोध उपसचिव बने मनोज सिंह बिष्ट ने एनएसयूआई प्रत्याशी कमल बोरा को समर्थन दिया था। आरोप है कि इस दौरान छात्र नेता संजय जोशी और एबीवीपी के अध्यक्ष प्रत्याशी अभिषेक गोस्वामी सहित अन्य युवकों ने कॉलेज परिसर के भीतर ही उसके साथी योगेंद्र बिष्ट से मारपीट की। साथी को पिता देखा जब वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो संजय जोशी ने उस पर हमला कर उसे चोटिल कर दिया। उन्होंने रिपोर्ट में आईटीआई गैंग के सदस्यों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

मामले में सीओ सिटी हल्द्वानीभीनितिन लोहनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Posts

मुख्यमंत्री धामी ने मंत्रियों को सौंपे विभाग, खुद संभालेंगे ये विभाग……

Spread the News

Spread the Newsदेहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद…

नकली आभूषणों पर हॉलमार्क लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार…….

Spread the News

Spread the Newsचमोली। नकली ज्वैलरी पर फर्जी हॉलमार्क लगाकर लोगों को ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए बिहार के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के…