हल्द्वानी:- एसएसपी मीणा ने लिया बाजार की व्यवस्थाओं का जायजा, ऑपरेशन सेनीटाइज के तहत 70 हिरासत में…….

Spread the News

हल्द्वानी। दीपावली के अवसर पर जनता को सुरक्षा का माहौल देने के उद्देश्य से जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने खुद पुलिस आमले के साथ हल्द्वानी शहर के प्रमुख बाजारों का औचक निरीक्षण किया। शहर के बाजारों का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

ऑपरेशन सैनेटाइज के तहत एसएसपी मीणा ने पुलिस अधीकारियों और जवानों के साथ शहर के मुख्य बाजारों का निरीक्षण कर दुकानों में कार्य कर रहे व्यक्तियों से सत्यापन संबंधित पूछताछ की तथा दुकान स्वामियों को बिना सत्यापन बाहरी व्यक्तियों को अपने प्रतिष्ठान में न रखने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान अनावश्यक रूप से बाजारों में घूमने वाले लोगों आगाह करते हुए शालीनता व अनुशासन बनाए रखने को कहा गया।

इस दौरान घूम रहे संदिग्धों से पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर कुल 70 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, जिनमें 8 संदिग्ध बाबा भी शामिल हैं।

अभियान के दौरान थाने में लाये गए संदिग्धों में से 39 के  विरुद्ध 81 पुलिस अधिनियम के तहत चालान करते हुए ₹9750 का जुर्माना वसूला गया। इसके अतिरिक्त कालनेमी के अंतर्गत 06 का चालान कर ₹1500 का जुर्माना जमा करवाया गया। अन्य से पूछताछ में प्राप्त जानकारी की पुष्टि की जा रही है। जानकारी सही पाए जाने पर उन्हें छोड़ा जाएगा, अन्यथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र, पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी अमर चंद्र शर्मा,यातायात प्रभारी महेश चंद्र, प्रभारी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी विमल मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, दिनेश जोशी थानाध्यक्ष मुखानी, सीपीयू प्रभारी, महिला/पुरुष पीएसी, डॉग स्क्वॉड टीम एवं थाना-चौकी पुलिस बल मौजूद रहा।

*एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद मीणा का संदेश-*

दीपावली खुशियों का पर्व है, लेकिन सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। सभी नागरिकों से अपील है कि त्योहारों के दौरान अनुशासन का पालन करें, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने बच्चों और कीमती सामान का ध्यान रखें, तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

*अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की

जाएगी।*

  • Related Posts

    गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि की बैरक से इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप….

    Spread the News

    Spread the Newsअल्मोड़ा। हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कुख्यात गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि की बैरक से इलेक्ट्रॉनिक सामान और स्मार्ट वॉच मिलने से हड़कंप मच गया। मामले…

    आज से 13 फरवरी तक गर्जिया देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की नो एंट्री, जाने क्या है वजह…….

    Spread the News

    Spread the Newsरामनगर। विश्व प्रसिद्ध गर्जिया देवी मंदिर में बृहस्पतिवार 5 फरवरी से 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की नो एंट्री रहेगी। दरअसल, इन दिनों मंदिर परिसर में सुरक्षात्मक और निर्माण…