जयंती पर गांधी-शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प…..

Spread the News

हल्द्वानी। गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बागजाला, गौलापार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नैनीताल कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के जिलाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के नेतृत्व में लोगों ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इन्दर पाल आर्य ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, सद्भाव और सामाजिक एकता के माध्यम से देश को नई दिशा दी। वहीं, लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी प्रेरणादायी है। उनका ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश देश के सैनिकों और किसानों के महत्व को रेखांकित करता है।

उन्होंने कहा कि महापुरुषों को याद करने का उद्देश्य उनके आदर्शों को जीवन में अपनाना भी है। कार्यक्रम में लोगों ने सामाजिक समरसता, एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस दौरान रमेश चंद्र आर्य, पवन कुमार, प्रेम आर्य, दिलीप, श्याम लाल आर्य, नारायण राम, हंसी देवी, राधा आर्य, नंदकिशोर, दिव्या, रोहित कुमार सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नशे में कार दौड़ाकर राहगीरों से अभद्रता, पुलिस ने युवकों को सिखाया सबक….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। शराब के नशे में वाहन चलाकर हुड़दंग मचाना और राहगीरों व महिलाओं से अभद्रता करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने तत्काल…

    आसमान छूने को तैयार हल्द्वानी, देशभर के रॉकेट्री सितारों का होगा महामुकाबला….

    Spread the News

    Spread the News4-5 अक्टूबर को गौलापार में ‘आकाशयान स्पर्धा’, 35 किमी ऊंचाई तक जाएगा वैज्ञानिक पेलोड हल्द्वानी। उत्तराखंड का हल्द्वानी देशभर के युवा स्पेस इनोवेटर्स और रॉकेट्री प्रतिभाओं की मेजबानी…