हल्द्वानी:- मां बेटा करते रहे इंतजार, 11 वर्षीय किशोरी को लेकर होटल कर्मी फरार…….

Spread the News

हल्द्वानी। नगर में 11 वर्षीय नाबालिग को बहला फुसला कर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस आरोपी और किशोरी की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार एक महिला अपनी बेटी और बेटे के साथ होटल में खाना पैक करवा रही थी। खाना पैक होने के बाद मां और बेटा लड़की का इंतजार करते रहे, लेकिन वह लौटकर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद परिजनों को पता लगा की बेटी को तिकोनिया में छोले भटूरे का ठेला लगाने वाले गोविंद गुप्ता की दुकान में काम करने वाला गोविंद बहला फुसला कर भगा ले गया।

परिजनों द्वारा पुलिस को तहरीर सौंपी तहरीर में लापता किशोरी के भाई ने बताया कि 27 अगस्त को वह अपनी मां और बहन के साथ हल्द्वानी रोडवेज के पास स्थित शमा रेस्टोरेंट गए थे। मां रेस्टोरेंट से खाना पैक कर रही थी तभी उसकी बेटी पड़ोस की दुकान में चली गई। खाना पैक करने के बाद मां और बेटा लड़की का इंतजार करते रहे लेकिन वह लौटकर नहीं आई। लापता किशोरी के भाई ने पुलिस को बताया की गोविंद उसकी बहन को बहला फुसलाकर दिल्ली ले गया। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है जल्दी लड़की को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Related Posts

इस दिन बदलेगा रानीखेत एक्सप्रेस का रूट….

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। काठगोदाम और हल्द्वानी समेत आसपास के स्टेशनों से दिल्ली, जयपुर समेत जैसलमेर रूट पर ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। भारतीय रेल…

घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…