हल्द्वानी-अच्छी खबर: रकसिया नाले से होने वाली तबाही से मिलेगी राहत,दो माह से बंद मार्ग वाहनों के लिए खुला….

Spread the News

हल्द्वानी। दो माह के लंबे इंतजार के बाद आरटीओ रोड पांडेनवाड़ मार्ग को वाहनों के लिए खोल दिया गया है। बारिश में प्रेमपुर लोश्ज्ञानी और आसपास के क्षेत्रों को रकसिया नाले से होने वाली तबाही को रोकने के उद्देश्य से शहरी विकास विभाग की कार्यदाई संस्था यूयूएसडीए 25 अप्रैल 2025 से भूमिगत रकसिया नाले के आउटफाल का निर्माण कार्य शुरू किया था। इसके चलते आनंदपुर तिराहे के पास वाले पर चौपहिया व भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित था। जो बृहस्पतिवार को वाहनों के लिए खोल दिया गया। यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से सड़क वाहनों के आवागमन के लिए पूरी तरह खोल दी गई है। भूमिगत रकसिया नाले का निर्माण पूरा होने के बाद जहां लोगों को बारिश के बाद होने वाली दिक्कत से निजात मिलेगी वहीं वाहन चालकों को भी इसका लाभ होगा।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…

    कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग…