हल्द्वानी: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, गेस्ट हाउस सील…..

हल्द्वानी। गौलापार बाईपास रोड स्थित रेस्टोरेंट्स और गेस्ट हाउस में संदिग्ध गतिविधियों एवं महिलाओं से जुड़ी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन, खाद्य सुरक्षा विभाग, पूर्ति विभाग, आबकारी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान रॉयल रेस्टोरेंट में बिना अनुमति और पंजीकरण के गेस्ट हाउस संचालित किया जा रहा था, जिसमें न तो आगंतुकों का रजिस्टर था और न ही बिलिंग की कोई व्यवस्था। इस पर प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गेस्ट हाउस को तत्काल सील कर दिया गया। साथ ही नोटिस जारी कर रेस्टोरेंट एवं गेस्ट हाउस संचालन से संबंधित सभी वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

हल्द्वानी: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, गेस्ट हाउस सील…..

इसके अतिरिक्त दो अन्य रेस्टोरेंट्स से खाद्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा गया है।

कार्रवाई के दौरान जिन प्रतिष्ठानों में रजिस्ट्रेशन, बिल बुक और पहचान पत्रों का रिकॉर्ड नहीं पाया गया। ऐसे प्रतिष्ठानों के खिलाफ पुलिस द्वारा चालान की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान, एसडीएम राहुल शाह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक, नायब तहसीलदार व पुलिस टीम शामिल रहे।

हल्द्वानी: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, गेस्ट हाउस सील…..

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे ताकि अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके, और कानून व्यवस्था बनी रहे।

Advertisement
  • Related Posts

    छात्र संघ प्रत्याशी सहित चार पर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तलाश में जुटी पुलिस…

    होटल में वारदात के बाद फरार हुआ आरोपी, एसपी सिटी ने दो टीमें कीं गठित हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में छात्र संघ अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी पर 15 वर्षीय…

    कारोबार की रंजिश ने लिया खूनी रूप, जिला अस्पताल में चाकू से गोदकर युवक की हत्या…

    जगतपुरा में दो मोबाइल दुकानदारों के बीच भिड़ंत में चार घायल, अस्पताल में उपचार के दौरान राजकुमार ने तोड़ा दम रुद्रपुर। मोबाइल कारोबार में वर्चस्व की जंग और आपसी प्रतिस्पर्धा…