हल्द्वानी। व्यापारी ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

Spread the News

हल्द्वानी। क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी द्वारा आत्महत्या करने से व्यापारिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। नया बाजार में बाबा शूज़ नाम से जूते की दुकान चलाने वाले व्यापारी फैजान सिद्दीकी ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में नैनीताल रोड स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक कुछ समय पूर्व नया बाजार में दुकानों में लगी भीषण आग में अन्य दुकानों के साथ फैजान की दुकान भी जल कर राख हो गई थी। जिसमें उनका पूरा कारोबार जलकर राख हो गया था। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    पार्टी ने राधा पर जताया विश्वास, दी नई जिम्मेदारी….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। पूर्व पार्षद वार्ड नंबर 12 राधा आर्या को उनके संगठन के प्रति समर्पण,मेहनत व लगन को देखते हुए, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपी गई…

    पुलिस ने किया 7 करोड़ की ठगी का खुलासा, 3 साल से फरार 2 आरोपी गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों को ज्यादा ब्याज और गारंटी का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता…