हल्द्वानी। दोस्त का जन्मदिन मनाकर लौट रहे बाइक सवार पैरा कमांडो की सड़क हादसे में मौत………

Spread the News

हल्द्वानी। दोस्त का जन्मदिन मना बाइक से अपने घर लौट रहे दिनेेशपुर निवासी पैरा कमांडो दीपक जोशी (27) की बुधवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। अमृतपुर के निकट अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ऊधमसिंहनगर के दिनेशपुर खुशी पार्क जयनगर निवासी दीपक जोशी वर्तमान में चेन्नई में बतौर पैरा कमांडो तैनात थे। उनके पिता रविंद्र ने बताया कि इन दिनों दीपक छुट्टी पर घर आए थे। एक जुलाई को वह दोस्त का जन्मदिन मनाने  बाइक से अल्मोड़ा गए थे। बुधवार को वह दोस्त के साथ घर वापस लौट रहे थे। दोनों दोस्त अलग-अलग बाइक पर सवार थे।

पुलिस के अनुसार अमृतपुर के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे से दीपक सड़क पर गिरे और वाहन ने उन्हें रौंद दिया। उन्हें निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपक दो भाई-बहनों में सबसे बड़े थे। काठगोदाम पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…