हल्द्वानी: डॉक्टर बने भगवान, गले में फंसे झुमके को निकाल बचाई बच्ची की जान…….

Spread the News

हल्द्वानी। दो साल की एक बच्ची को परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्ची ने गलती से झुमका निगल लिया था। अस्पताल में चिकित्सकों ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची का सफल ऑपरेशन किया, जिससे बच्ची को नई जिंदगी मिली है।

छोटे बच्चे अक्सर घर में बिखरी छोटी चीजों जैसे सिक्के, बटन बैटरी, झुमके, खिलौनों के पार्ट्स इत्यादि अपने मुंह में डाल लेते हैं। कभी-कभी ये वस्तुएं उनकी सांस की नली में अटक भी जाती हैं।

डॉ. अचीन पंत ने बताया कि दो साल की बच्ची के गले में झुमका फंस गया था, जिस पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि बच्चे का दूरबीन विधि से सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया और झुमके को बाहर निकाला गया। बच्ची अब सुरक्षित है।

  • Related Posts

    साली को बहला-फुसलाकर शिमला ले गया जीजा, पुलिस ने दबोचा….

    Spread the News

    Spread the News15 वर्षीय किशोरी सकुशल बरामद, ज्वालापुर नहर पटरी से आरोपी कलीम गिरफ्तार हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के…

    कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, परिसर और महाविद्यालयों में एक साथ होगा मतदान..देखें लिस्ट…

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव एक साथ कराने का निर्णय लिया है। पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी निर्धारित…