हल्द्वानी। पेयजल समस्या पर फूटा गुस्सा, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

Spread the News

हल्द्वानी। बारिश न होने के कारण फरवरी माह में ही पेय जल संकट होने लगा है। बृहस्पतिवार को इंदिरा नगर क्षेत्र में हो रही पेयजल समस्या से गुस्साए लोग क्षेत्र के जनप्रतिनिधि शकील अहमद सलमानी के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। गुस्साए लोगों ने कार्यालय में जमकर प्रदर्शन कर कर्मचाारियों व अधिकारियों के समक्ष समस्या को लेकर नाराजगी जताई। यहां पहुंचे लोगों ने बताया कि पिछले दो सप्ताह से इंदिरा नगर दुर्गा मंदिर और आस पास के क्षेत्र में पेय जल की समस्या बनी हुई हे। बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का कोई हाल नहीं किया गया। उन्होंने संस्थान केे अधिकारी व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

पूर्व पार्षद शकील सलमानी ने बताया दो-तीन दिन के बाद रमजान का महीना शुरू होने वाला है। रोजे में लोग पानी भरेंगे या रमजान रखें। कहा कि अभी गर्मी की शुरुआत भी नहीं हुई है और पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने अधिशासी अभियंता को लिखित शिकायत देकर चेतावनी दी की दो-चार दिन के अंदर अगर पेयजल की समस्या हल न हुई तो रमजान मुबारक के दिनों में ही वह धरना प्रदर्शन करेंगे और कार्यालय में तालाबंदी करेंगे। इस दौरान   राजकीय इंटर कॉलेज बालक अभिभावक समिति की अध्यक्ष कमर जहां. राजकीय इंटर कॉलेज इंदिरा नगर बालक प्रबंधक समिति की अध्यक्ष नगमा,शबाना, सबीना. हनीफा मुक्तरी बेगम. वकील अहमद . शब्बीर अहमद अल्वी. अनस सलमानी. मसरूर अहमद. अम्बर अली आदि मौजूद रहे।

 

  • Related Posts

    मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

    बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…