तलवारों से लैस बदमाशों ने किया घर में घुसने का प्रयास, झुंझलाहट में कार पर निकला गुस्सा। देखें वीडियो

Spread the News

रूद्रपुर। रुद्रपुर में बदमाशों की दबंगई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको देखकर लगता है जैसे बदमाशों के दिल से पुलिस और कानून का भय समाप्त हो गया है। आदर्श कालोनी वार्ड 29 में आधा दर्जन लोगों ने एक घर में घुसने की कोशिश की। लेकिन परिजनों के समझदारी दिखाते हुए मुख्य गेट बंद कर दिए जाने के चलते आरोपी घर के अंदर नहीं घुस पाए। झुंझलाहट में गुस्साए आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी कार को तलवार और डंडों से क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। आदर्श कालोनी निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात करीब नौ बजे वह घर पर परिवार के अन्य लोगों के साथ मौजूद थी। तभी पड़ोस के एक व्यक्ति

घर में घुसकर गाली गलौज करने लगा। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर चला गया। आरोप है कि कुछ देर के बाद  वह कुछ अन्य लोगों के साथ आया। सभी लोग तलवार और धारदार हथियारों से लैस थे। उन्होंने घर में घुसकर हमला करने का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह घर के लोगों ने गेट बंद कर खुद को बचाया। इस दौरान हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी कार को हथियारों से क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गये। घटना से परिवार के लोग दहशत में है।

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। कोतवाली पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…