हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया क्षतिग्रस्त मार्गों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश…….

Spread the News

हल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त मार्गों को जल्द दुरुस्त किए जाने के सख्त निर्देश दिए।

आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि वर्षा के चलते सड़कों में डामरीकरण हो पाना संभव नहीं है,इसलिए वैकल्पिक तरीकों से मार्गों को दुरुस्त किया जाए। आयुक्त ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों की सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान काठगोदाम में नवनिर्मित रोडवेज बस स्टेशन से पानी आने और सड़क पर पेयजल लाइन लीकेज के कारण क्षतिग्रस्त मार्ग की स्थिति देख आयुक्त ने जलसंस्थान के अधीक्षण अभियंता को तत्काल लीकेज ठीक करने और नवनिर्मित रोडवेज के कार्यदायी संस्थान को स्टेशन से आने वाले पानी को ड्रेनेज सिस्टम में परिवर्तित करने के निर्देश दिये।

देवलचौड़ एवं टीपीनगर मार्गों के निरीक्षण के दौरान लोनि.वि. के अधिकारियों ने उक्त मार्गों को जल्द से जल्द गड्ढामुक्त कर दिए जाने की बात कही।

आयुक्त ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शहर में जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, लोनि.वि. एवं संबंधित अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करें और वर्षाकाल में वैकल्पिक तरीकों से मरम्मत सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, अधीक्षण अभियंता जलसंस्थान विशाल सक्सेना, अधिशासी अभियंता लोनि.वि. प्रत्युष कुमार तथा ब्रिडकुल के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…