उत्तराखंड:- प्रेमी ने प्यार में दिया धोखा, दोस्तों संग मिल प्रेमिका को बनाया दरिंदगी का शिकार….

Spread the News

उत्तराखंड के रुड़की में महिला के साथ गैंग रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां महिला के प्रेमी ने बहाने से महिला को स्कूल बुलाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

जानकारी के अनुसार रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के हद्दीपुर गांव की इस घटना में सभी आरोपियों ने पहले स्कूल में ही शराब पी और महिला को भी जबरन शराब पिलाई। इसके बाद शिक्षा के मंदिर में ही दरिंदगी की हदें पार करते हुए महिला के साथ गैंग रेप किया।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों—इनायतपुर गांव निवासी अनीस अहमद, सोहलपुर गांव निवासी हिमांशु सैनी, रजत और नीरज—को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार,पीड़िता भगवानपुर क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करती है, उसका अनीस नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। अनीस ने उसे बहाने से हद्दीपुर गांव के स्कूल में बुलाया, जहां उसके साथ अनीस और उसके दोस्तों ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के फरार होने के बाद साहस दिखाते हुए महिला पुलिस के पास पहुंची और घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया है,और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    MBPG कॉलेज में पोस्टर लगाने को लेकर आपस में भिड़े छात्र, एक घायल……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में पोस्टर अभियान के दौरान एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों गुट प्राचार्य के समक्ष पहुंचे लेकिन आक्रोशित छात्र…

    डॉक्टर बनने का सपना संजोए हल्द्वानी आई छात्र ने मौत को लगाया गले…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नीट (NEET) की तैयारी करने मध्य प्रदेश से हल्द्वानी आई छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। छात्रा को सुशीला तिवारी अस्पताल लेजाया गया जहां चिकित्सकों ने…