रुद्रप्रयाग : जखोली के देवल गांव में खेत में घास काटने गई वृद्धा पर गुलदार का हमला, मौत

Spread the News

रुद्रप्रयाग। जखोली विकासखंड के देवल गांव में गेंहू के खेत में घास काटने गई वृद्धा को गुलदार ने मार डाला। तीन दिन पूर्व ही गुलदार ने लम्वाड़ में एक महिला को घायल किया था। विकास खंड मुख्यालय से लगते देवल गांव में मंगलवार शाम पांच बजे 65 वर्षीय सर्वेश्वरी देवी अपने घर से कुछ दूर खेत में घास काटने गई थीं। तभी गेहूं की फसल के बीच छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। वृद्धा के सिर को अपने मुंह में लेकर चबा डाला। इस बीच परिजन भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण भी शोर शराबा सुनकर खेत पर पहुंच गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार वहांं से भाग गया लेकिन तब तक महिला मर चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर वन जखोली पूर्वी रेंज के क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल, उत्तरी रेंज के क्षेत्राधिकारी संजय और तहसीलदार जखोली सहित पुलिस टीम पहुंची। रेंजर ने बताया कि घटना के बारे में अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। गांव के आसपास गस्त की जा रही है। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के लिए अनुमति मांगी गई है। पीड़ित परिवार को त्वरित मदद प्रदान की जाएगी। घटना के बाद बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर गुलदार प्रभावित क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…