हल्द्वानी:कृष्णा अस्पताल में सौंदर्य चिकित्सा विभाग एंव वेलनेस सेन्टर ‘स्किनथेटिक्स’ का भव्य शुभारंभ

Spread the News

हल्द्वानी: कृष्णा हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर, हल्द्वानी में सौंदर्य चिकित्सा विभाग एंव वेलनेस सेन्टर स्किनथेटिक्स का शुक्रवार को डॉ० पवलीन खुराना मोरदानी के नेतृत्व में भव्य शुभारंभ हुआ। कृष्णा अस्पताल एंव रिसर्च सेन्टर के निदेशक डा० जे० एस० खुराना ने जानकारी दी कि स्किनथेटिक्स का 2014 से सौंदर्य उपचार में भरोसेमंद नाम रहा है पहले यह एडोनिया लेजर एण्ड वेलनेस सेंटर के नाम से जाना जाता था। जो अब नए नाम स्किनथेटिक्स के साथ आधुनिक तकनीक के साथ विश्व स्तरीय के इलाज प्रदान कर रहा है।नयी चिकित्सा पद्धति जापानी फेशियल (यह झुर्रियाँ और महीन रेखाएँ कम करता है), पी डी आर एन (त्वचा की कोशिकाओं को फिर से सक्रिय करता है जिससे त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है) और एक्सोसम (इस उपचार में एक्सोसोम को कोशिकाओं से एकत्र किया जाता है और फिर उन्हें शरीर के प्रभावित हिस्सों में इंजेक्ट किया जाता है) जैसे त्वचा के लिए या बालों के झड़ने के उपचार में यह उपचार त्वचा को पुनः जीवंत करने, झुर्रियों को कम करने, त्वचा के रंग को सुधारने और बालों के विकास को बढ़ावा देने में सहायक होता है।यहां त्वचा और बालों के इलाज की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। कुमायूँ क्षेत्र में ये अत्याधुनिक तकनीकें पहली बार शुरू हुई है। क्लिनिक में मनोवैज्ञानिक हरप्रीत नरूला की देखरेख में मनोविज्ञान का परामर्श भी प्रदान किया जायेगा।

  • Related Posts

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…

    पुलिस का नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार, 55 ग्राम से ज्यादा स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsआई-20 कार में हो रही थी नशीले पदार्थ की तस्करी, पुलिस ने वाहन भी किया सीज नानकमत्ता। ऑपरेशन प्रहार के तहत नानकमत्ता पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी…