गौरापड़ाव डकैती कांड: दो और आरोपी गिरफ्तार, तमंचे-कार समेत ₹1.40 लाख बरामद….

Spread the News

हल्द्वानी। गोरापड़ाव में 10 हथियारबंद बदमाशों द्वारा करीब आठ लाख रुपये, मोबाइल फोन और सोने की चेन-अंगूठियां लूटने के मामले में नैनीताल पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस, लूटी गई ₹1.40 लाख की नकदी और वारदात में प्रयुक्त वरना कार बरामद की है।

19 अगस्त को हुई थी डकैती, 50 पुलिसकर्मियों की टीम ने शुरू की थी जांच: 19 अगस्त को डायल 112 के जरिए गोरापड़ाव में 10-12 हथियारबंद लोगों द्वारा लूट की सूचना मिली थी। वादी नारायण दास की तहरीर पर हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने करीब 50 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस, मैनुअल इंटेलीजेंस और क्राइम सीन साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

पहले छह आरोपी जा चुके जेल, अब दो और दबोचे: पुलिस के मुताबिक मामले में यश सिडाना, वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू, रखवीर सिंह, अमनदीप सिंह, शिवराज सिंह और अफजल मलिक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं लगातार दबिश के बाद पुलिस टीम ने 27 अगस्त को हल्द्वानी-पंतनगर एयरपोर्ट के पीछे से साहब सिंह उर्फ साबी और गुरवंत सिंह उर्फ गोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने डकैती में शामिल होना स्वीकार किया।

तमंचे और नकदी बरामद: साहब सिंह के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस, ₹89,700 और वरना कार बरामद हुई। वहीं गुरवंत सिंह से 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और ₹50,300 बरामद किए गए। दोनों से कुल ₹1.40 लाख की लूटी रकम बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 317(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 बढ़ाई गई है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। मामले के अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों की दबिश लगातार जारी है। पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए एसएसपी नैनीताल ने ₹2,500 के पुरस्कार से टीम को पुरस्कृत किया।

  • Related Posts

    हल्द्वानी से खेलभूमि की नई उड़ान: मुख्यमंत्री धामी ने  ₹43.50 करोड़ के क्रीड़ा विश्वविद्यालय का किया शिलान्यास, पहला शैक्षणिक सत्र शुरू….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर हल्द्वानी का गौलापार शनिवार को उत्तराखण्ड के खेल इतिहास में नए अध्याय का गवाह बना। मुख्यमंत्री…

    चोरी से पहले ही धर लिए गए चार बदमाश, नानकमत्ता पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी….

    Spread the News

    Spread the Newsनानकमत्ता में चोरी की तैयारी कर रहे चार आरोपी दबोचे, चाकू समेत औजारों का जखीरा बरामद ऊधमसिंहनगर। जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत…