गैंगस्टर गैंग सरगना कौशल चिलवाल गिरफ्तार, जिला बदर की थी तैयारी……

Spread the News

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली रामनगर पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

*दिनांक 02.06.2026 को जिलाधिकारी नैनीताल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के अनुमोदन उपरान्त कोतवाली रामनगर में क्षेत्रान्तर्गत संगीन अपराधों में संलिप्त अभियुक्तगण—

1. कौशल चिलवाल पुत्र राजेन्द्र चिलवाल निवासी इन्द्रा कॉलोनी, शान्तिकुंज गली नं०-02, रामनगर, जनपद नैनीताल (स्थायी पता- ग्राम रीठा सिमायल, पोस्ट कुंवाखाल, थाना भवाली, जनपद नैनीताल)

2. हर्षित कोहली पुत्र श्याम लाल कोहली निवासी सेवन इलेवन वाली गली, भवानीगंज, रामनगर, जनपद नैनीताल

3. तनिष्क बोहरा निवासी लखनपुर, रामनगर, जनपद नैनीताल

4. आकरित राघव पुत्र विश्वजीत सिंह निवासी बी-80डी, गली नं०-07, कान्ति नगर, कृष्णा नगर ईस्ट, दिल्ली के विरुद्ध *मु0अ0सं0 169/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम पंजीकृत* किया गया था।

उक्त अभियोग का *गैंग लीडर कौशल चिलवाल* है, जिसके विरुद्ध कोतवाली रामनगर में पूर्व में कई आपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त की आपराधिक गतिविधियों को दृष्टिगत रखते हुए *जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा गुण्डा घोषित करते हुए जिला बदर की कार्यवाही प्रस्तावित* की गई थी, किन्तु अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था।

*दिनांक 18.06.2026* को कोतवाली रामनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त *कौशल चिलवाल को रेलवे के खाली मैदान, चोरपानी* क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…