असली की आड़ में नकली नोट खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश,04 करोड़ 54 लाख के असली-नकली नोट बरामद…..

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के गदरपुर में पुलिस ने असली नोटों की आड़ में नकली नोट खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 04 करोड़ 54 लाख के असली-नकली नोटों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी अजय गणपति द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नकली नोट, नशा, संगठित अपराध, अवैध कारोबार एवं आमजन की सुरक्षा को प्रभावित करने वाले अपराधों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसी क्रम में जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखे जाने के दौरान गदरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

कोतवाली गदरपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/वाहन चेकिंग अभियान चलाए जाने के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सैफ्टा फार्म रोड पर पंचपुरी गूलरभोज के पास स्थित एक खोखे में कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में संदिग्ध नोटों के साथ मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी। मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने और तलाशी लेने के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में असली एवं नकली नोट बरामद हुए। शातिरों ने कई गड्डियों में ऊपर भारतीय रिजर्व बैंक के असली 500 रुपये के नोट लगाए गए थे, जबकि नीचे “Children Bank of India” अंकित नकली नोट रखे गए थे, जिससे आम लोगों को आसानी से धोखा दिया जा सके। पुलिस द्वारा मौके से कुल लगभग 04 करोड़ 54 लाख रुपये मूल्य के असली एवं नकली नोट बरामद किए गए।

अभियुक्तों के विरुद्ध मु0 FIR नं0 141/2026 धारा 179/180/3(5) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

➡️ पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। यह जानकारी जुटाई जा रही है कि उक्त नकली नोट कहां से लाए किन लोगों के माध्यम से इनकी सप्लाई हो रही थी तथा इन्हें किन क्षेत्रों में खपाने की तैयारी थी।

इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास एवं संभावित गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण*

1. मुनतियाज पुत्र साहिद निवासी केशव नगर वार्ड नं0 06 थाना बाजपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 24 वर्ष।

2. मनोज कुमार पुत्र दूधनाथ निवासी ग्राम पंचपुरी कोपा गूलरभोज थाना गदरपुर जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 41 वर्ष।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर पर भड़का आक्रोश, पार्षदों ने खून से मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र….. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। स्मार्ट मीटर और बड़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ जनता अब सड़कों पर उतर आई है। बुधवार को जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में सैकड़ों लोग तिकोनिया स्थित बुद्ध…

    संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों पर पुलिस की कठोर कार्रवाई,108 लाइसेंस संदिग्ध, 94 जब्त….

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने फर्जी और संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपदभर में विशेष सत्यापन अभियान चलाया है।…