हर्षोल्लास से मनाई बकरीद, मस्जिदों में अदा की गई नमाज….

Spread the News

नैनीताल। जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर प्रशासन की अपील का असर देखने को मिला, नमाज ईदगाह और मस्जिदों में अदा की गई। कुर्बानी भी तय स्थान पर ही की गई जिससे शहर में सफाई व्यवस्था बनी रही। प्रातः 8:00 बजे हल्द्वानी की लाइन नंबर एक स्थित ईदगाह में हजारों नमाजियों ने नमाज पढ़ी। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सिटी अमित कुमार सैनी, कोतवाल विजय मेहता सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। 8:30 मीरा मार्ग स्थित जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई। नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.मंजुनाथ टीसी ने एसपी सिटी जगदीश चंद्र के साथ शांति व्यवस्था बहाल रखने के मद्देनजर निरीक्षण किया।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…