व्यास घाटी में मौसम का पहला हिमपात,14 हजार फीट पर गिरी सीजन की पहली बर्फ..देखें Video…

Spread the News

धारचूला। चीन सीमा से लगी व्यास घाटी में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। ऊंचाई वाले इलाकों में शीतकाल की पहली बर्फबारी के साथ बारिश शुरू होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। करीब 14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित नाभीढांग में दोपहर चार बजे से हल्की बर्फबारी के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हुआ।

कुमाऊं मंडल विकास निगम प्रबंधन के अनुसार नाभीढांग क्षेत्र में मौसम के बदलते मिजाज का असर साफ दिखाई दिया। वहीं गुंजी क्षेत्र में भी दोपहर से रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। शनिवार को भी व्यास घाटी में ठंड का प्रकोप बना रहा। अचानक हुई पहली बर्फबारी से सीमांत क्षेत्र में सर्दी बढ़ गई है।

Related Posts

15 अक्टूबर तक कुमाऊं की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश…..

Spread the News

Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कुमाऊं मंडल में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लोनिवि, एनएच, पीएमजीएसवाई, यूयूएसडीए और नगर निगम…

हैप्पी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में शूटर दबोचा….

Spread the News

Spread the Newsपुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को पैर में लगी गोली, साथी फरार; हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में पतंजलि रोड स्थित देव धर्म…