रिश्ते के ताऊ पर नाबालिग दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, गर्भवती होने पर खुला मामला….

Spread the News

पिथौरागढ़। जिले के एक गांव में नाबालिग दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। किशोरी के रिश्ते के ताऊ पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। तबीयत बिगड़ने पर किशोरी को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकीय जांच में उसके करीब तीन माह की गर्भावस्था की पुष्टि हुई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने नियमानुसार पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलने पर एसआई बबीता टम्टा के नेतृत्व में पुलिस टीम जिला अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। प्रारंभिक पूछताछ में किशोरी ने अपने रिश्ते के ताऊ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस मामले के प्रत्येक पहलू की जांच में जुटी है।

लोकलाज के चलते मामला दबाने का भी आरोप

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात भी सामने आई है कि परिवार के कुछ लोगों को कथित घटना की जानकारी पहले से होने की बात कही जा रही है। लोकलाज के चलते मामले को दबाए जाने की आशंका भी जताई गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना की जानकारी परिवार में किस-किस व्यक्ति को थी और मामले की सूचना पहले पुलिस को क्यों नहीं दी गई।

बयान के लिए स्वास्थ्य में सुधार का इंतजार

किशोरी की स्वास्थ्य स्थिति फिलहाल ठीक नहीं बताई जा रही है और उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। पुलिस के अनुसार, किशोरी सामान्य रूप से बातचीत करने में भी सक्षम नहीं है। ऐसे में पुलिस उसकी स्वास्थ्य स्थिति में सुधार का इंतजार कर रही है, ताकि आवश्यक प्रक्रिया के तहत उसका बयान दर्ज कर मामले की आगे की जांच की जा सके।

पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। किशोरी की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है।

  • Related Posts

    15 अक्टूबर तक कुमाऊं की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, आयुक्त ने दिए सख्त निर्देश…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कुमाऊं मंडल में सड़कों को गड्ढामुक्त करने के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लोनिवि, एनएच, पीएमजीएसवाई, यूयूएसडीए और नगर निगम…

    हैप्पी हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में शूटर दबोचा….

    Spread the News

    Spread the Newsपुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को पैर में लगी गोली, साथी फरार; हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में पतंजलि रोड स्थित देव धर्म…