पुलिस टिम पर नशा तस्करों का हमला, हेड कांस्टेबल घायल….

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। मुख्यालय रुद्रपुर में कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर नशा तस्करों ने पथराव कर दिया। इस दुस्साहसिक वारदात में एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी में स्मैक (हेरोइन) की सप्लाई की सूचना पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम दबिश देने पहुंची थी। टीम के मौके पर पहुंचते ही तस्करों ने अचानक पथराव कर दिया। पथराव में हेड कांस्टेबल भुवन पांडेय घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपी के घर की सघन तलाशी ली गई है और तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।सूत्रों के अनुसार, एएनटीएफ टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुभाष कॉलोनी क्षेत्र में स्मैक की खेप सप्लाई होने वाली है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई थी।

  • Related Posts

    घर में घुसा 10 फिट का पाइथन, परिजनों के छुटे पसीने…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। गंगापुर निवासी दिनेश बमेठा ने शनिवार को अपराह्न लगभग 3:00 बजे वन विभाग को उनके घर पर 10 फिट का पाइथन घुस जाने की सूचना दी। घर…

    अनियंत्रित हो खाई में गिरा जागेश्वर जा रहे पर्यटकों का वाहन, दो की मौत……

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले में गेठिया के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर्यटकों की कार गहरी खाई में समा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही…