बारिश से बड़ी ठंड, इन जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बर्फबारी के आसार

देहरादून। बीते कुछ दिन साफ रहे मौसम के बाद रविवार को बादल छाने और हल्की बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। हालांकि तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आई।

वहीं, प्रदेश के पांच जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बर्फबारी की संभावना जताई गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से इस संबंध में इन जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

पत्र में कहा गया है कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ व बागेश्वर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शाम पांच बजे तक बर्फबारी हो सकती है। अस्थायी रूप से इन क्षेत्रों में निवास करने वाले लोग एक-दो दिन के लिए निचले स्थानों पर चले जाएं।

Related Posts

अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर, अवैध निर्माण से लेकर जर्जर भवन तक ढहाए…

शनि बाजार रोड और बनभूलपुरा में निगम की कार्रवाई, रास्तों से हटाए अवरोध; खाली भूमि पर विकास कार्यों की बनेगी योजना हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने…

भांजी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की हादसे में मौत, दूसरे बाइक सवार ने भी तोड़ा दम…

बेलबाबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, बहनोई समेत दो लोग घायल हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों…