ट्रक के केबिन में मिला चालक का जला हुआ शव,1 माह बाद खुला मौत का राज…..

Spread the News

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में करीब एक महीने पहले ट्रक के केबिन में जिंदा जलकर हुई ट्रक चालक की मौत का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, सड़क हादसा समझे जा रहे मामले में चालक की हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने रुद्रपुर निवासी अमनदीप कौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कथित वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के बिलासपुर निवासी ट्रक चालक बलविंदर सिंह 10 जुलाई को माल लेकर नेपाल बॉर्डर के लिए निकला था, लेकिन गंतव्य तक नहीं पहुंचा। बाद में पीलीभीत हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर पुल के पास ट्रक के केबिन से उसका जला हुआ शव बरामद हुआ। शुरुआत में इसे सड़क हादसा माना गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों और परिजनों की हत्या की आशंका के बाद पुलिस ने जांच का रुख बदल दिया।

तीन साल का प्रेम संबंध, निजी फोटो-वीडियो बने विवाद की वजह

पुलिस जांच में सीसीटीवी फुटेज से ट्रक के निर्धारित मार्ग से कई घंटों तक गायब रहने की बात सामने आई। इसके बाद रुद्रपुर निवासी अमनदीप कौर पुलिस के संदेह के घेरे में आई। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में महिला ने बलविंदर के साथ करीब तीन साल से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकार की। आरोप है कि महिला ने लोहे की रॉड से बलविंदर पर हमला किया और बाद में शव को ट्रक के केबिन में रखकर आग लगा दी।

पुलिस के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर बताया कि मृतक के पास उसकी निजी फोटो और वीडियो थे और वह उन्हें वायरल करने की धमकी देकर परेशान करता था। पुलिस का कहना है कि इसी विवाद के चलते हत्या की साजिश रची गई। हालांकि, पुलिस घटना में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका समेत मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    जज फार्म में गंदे पानी की शिकायत, लिए सैंपल…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जज फार्म क्षेत्र में एक घर में झागयुक्त गंदा पानी आने की शिकायत पर पार्षद प्रतिनिधि उमेश बिनवाल ने जेई दीपक शर्मा और प्लंबर-लाइनमैन के साथ मौके…

    महिला पर जानलेवा हमला करने का आरोपित गिरफ्तार

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। कोतवाली मगलौर ग्राम नाथूखेड़ी में पैसों के लेनदेन को लेकर महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित गिरफ्तारी से बचने…