उत्तराखंड नैनीताल:- जिले में सफाई व्यवस्था पर डीएम सख्त,नगर आयुक्त को बनाया नोडल अधिकारी, सफाई के बाद भेजनी होगी फोटो….

Spread the News

नैनीताल। दीपावली के बाद शहर में पटाखों और अन्य सामग्री से हुई गंदगी पर सख्त रुख अपनाते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी नगर निकायों व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि दीपावली त्यौहार के बाद नगरीय क्षेत्रान्तर्गत पटाखों एवं अन्य सामग्री से काफी मात्रा में कूड़ा एवं गंदगी हुई है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने अपने नगर क्षेत्रान्तर्गत पूर्ण सफाई व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करते हुए फोटो उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने नगर आयुक्त हल्द्वानी परितोष वर्मा को जिलेभर में चलाए जा रहे अभियान का नोडल अधिकारी नियुक्त कर सफाई कार्य हेतु अतिरिक्त कार्मिक तैनात करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत से सूचना फोटो सहित एकत्रित कर जिला कार्यालय नैनीताल एवं शासन को तत्काल प्रेषित करने के निर्देश दिए।

  • Related Posts

    अचानक सरकारी स्कूल पहुंचे प्रमुख सचिव, बच्चों से पूछे गणित-अंग्रेजी के सवाल…..

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख सचिव डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम गुरुवार को अचानक केशरवाला संकुल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दवारा पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं का जायजा लिया…

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी साहिल गिरफ्तार, सम्पत्ति के जब्तीकरण की होगी कार्रवाई….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिले के भवाली में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर नाबालिग की मां की तहरीर पर त्वरित कार्रवाई करते हुए…