प्रदेश के सभी शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के लिए अनिवार्य हुआ डिजिटल तकनीकी प्रशिक्षण

Spread the News

देहरादून। प्रदेश के सभी शिक्षकों और प्रधानाचार्यों को अब डिजिटल तकनीकी में दक्षता हासिल करना अनिवार्य होगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इस संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है, जिसके तहत शिक्षकों को 31 मार्च तक 10 घंटे का ऑनलाइन कोर्स करना होगा।

एससीईआरटी ने इस कोर्स के लिए ई-सृजन एप तैयार किया है, जिससे शिक्षकों को डिजिटल तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अपर निदेशक प्रदीप कुमार रावत ने इस आदेश को लेकर सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं।

निर्देशों के अनुसार, कोर्स न करने पर संबंधित शिक्षक और प्रधानाचार्य की वार्षिक गोपनीय आख्या में इसे दर्ज किया जाएगा। एससीईआरटी के अपर निदेशक ने कहा कि आज के डिजिटल युग में यह जरूरी है कि शिक्षक और प्रधानाचार्य सूचना और संचार प्रौद्योगिकी का सही उपयोग करें, ताकि पठन-पाठन के काम में अधिक से अधिक आधुनिक तकनीकों का समावेश किया जा सके।

कोर्स को कक्षा 1 से 12 तक के सभी प्रधानाचार्य और शिक्षको के लिए अनिवार्य किया गया है। कोर्स पूरा करने पर शिक्षकों को ऑनलाइन प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा, जिसे वे अपने प्रधानाचार्य और खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रस्तुत करेंगे। इस कोर्स के दौरान शिक्षकों की परीक्षा भी होगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्होंने कितनी दक्षता हासिल की है।

एससीईआरटी का यह कदम शिक्षा क्षेत्र में डिजिटल परिवर्तन लाने की दिशा में एक अहम पहल मानी जा रही है।

  • Related Posts

    नंदा देवी डोला विसर्जन को लेकर भवाली में ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहनों की नो एंट्री….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। माँ नन्दा देवी महोत्सव के तहत 23 सितंबर को होने वाले डोला विसर्जन एवं झांकी को देखते हुए भवाली क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया…

    नंदा देवी महोत्सव में चाक-चौबंद सुरक्षा, SSP ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा….

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक मां नंदा देवी महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को चाक-चौबंद किया है।…