प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट को पलीता लगा रहा प्रशासन। प्रशासन पर उत्पीड़न का लगाया आरोप…

हल्द्वानी। शहर में फड़ ठेला संगठन द्वारा नगर निगम में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर प्रशासन और पुलिस प्रशासन सहित नगर निगम के खिलाफ गरीब फड़ ठेला व्यवसाइयो का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। नगर निगम में प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि शहर में अतिक्रमण के नाम पर गरीब फड़ वालों का उत्पीड़न किया जा रहा है। वाइंडिंग जोन और नॉन वाइंडिंग जोन को प्रशासन आज तक नहीं बन पाया और हर बार प्रशासनिक अधिकारियों के तालमेल के अभाव का खामियाजा फड़ और ठेला वाले चुकाते है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है सिटी मजिस्ट्रेट छापेमारी कर उनके चालान और सामान जप्त कर रहे हैं जबकि नगर निगम ने उन्हें वेंडिंग जोन करार दिया है। और हर बार प्रशासन का वेंडिंग जोन बदल जाता है। ऐसे में भारत सरकार की योजना से लोन प्राप्त कर काम कर रहे फंड और ठेला स्वामियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…