उत्तराखंड हल्द्वानी: मलिक के बगीचे में थाने का निर्माण कार्य शुरू, डीआईजी और एसएसपी ने किया भूमि पूजन

Spread the News

बनभूलपुरा हिंसा के बाद, सीएम की घोषणा में शामिल मालिक के बगीचे में थाने का निर्माण कार्य शुरू

हल्द्वानी। हिंसा का दंश झेले चुके हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के मालिक का बगीचा की पहचान अब यहां बनने जा रहे नए थाने से होगी। 08 फरवरी 2024 को मालिक का बगीचा से अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान हुए बवाल और उसके बाद लगे कर्फ्यू का मुख्य कारण रही इस जमीन को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इस भूमि पर थाना बनाए जाने की घोषणा की गई थी। बुधवार को मुख्यमंत्री की इस घोषणा के मद्देनजर मलिक के बगीचे में भूमि पूजन किया गया। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा की मौजूदगी में विधिवत भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी और एलआईयू के उप निरीक्षक आसिफ रजा समेत पुलिस महकमे के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। यह भवन करीब 3 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा और इसे एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रस्तावित थाना न केवल आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, बल्कि यह क्षेत्र में पुलिसिंग को भी और अधिक प्रभावी बनाएगा।

  • Related Posts

    रसोई गैस की किल्लत के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन, सिलिंडर को श्रद्धांजलि दे अनोखे अंदाज में जताया विरोध…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। रसोई गैस की किल्लत, बढ़ती कीमतों और कालाबाजारी के खिलाफ कांग्रेसी नेता हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। रविवार को…

    पार्टी ने भुवन पर जताया विश्वास, सौंपी अल्मोड़ा एवं बागेश्वर जिले के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी…..  

    Spread the News

    Spread the Newsपंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत प्रदेशभर में प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी…. देहरादून। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत प्रदेश…