धारी ब्लॉक सड़क हादसा,भाई बहन के सर से उठा पिता का साया….

Spread the News

हल्द्वानी। धारी ब्लॉक क्षेत्र में सवारियों को ले जा रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में दो की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। पदमपुरी में प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर लगभग 12:30 बजे धारी ब्लॉक के दूदूली गांव से हल्द्वानी की ओर आ रही मैक्स संख्या UK04TA1446 मोड़ काटे जाने के दौरान अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे से यात्रियों में चींख पुकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और अन्य बचाव दलों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू कर CHC पदमपुरी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने लता देवी(40) पत्नी दिनेश चन्द्र, निवासी ग्राम दूदूली, मुक्तेश्वर और हरीश चन्द्र बेलवाल पुत्र भैरव दत्त बेलवाल, निवासी ग्राम दूदूली, मुक्तेश्वर को मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल में उपचार के बाद तीन घायलों कमल शर्मा(23), नेहा बेलवाल(17) और सुभाष बेलवाल(13) को सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि एक घायल दिनेश चन्द्र(48) का पदमपुरी में ही इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

वहीं पिता हरीश बेलवाल की मौत से भाई बहन सुभाष और नेहा के सिर से पिता का साया उठ गया। मृतक काश्तकारी कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…