हथौड़े से वार कर UP निवासी व्यक्ति की निर्मम हत्या, खेत में मिला लहूलुहान शव…..

Spread the News

हरिद्वार। जिले में सोमवार को सिडकुल क्षेत्र की एक कंपनी में कार्यरत व्यक्ति का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि घटनास्थल के पास हथौड़ा पड़ा मिला है और शख्स के सिर पर गहरी चोटों के निशान भी हैं। ऐसे में शख्स की हथौड़े से वार कर किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, बहादराबाद के बोंगला क्षेत्र में अतमलपुर-बौगला बाईपास के पास सोमवार सुबह ग्रामीणों को एक खेत में शख्स का खून से लथपथ पड़ा दिखा। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना स्थल के पास से शराब की खाली बोतल, बियर की खाली केन और एक हथौड़ा मिलने की बात सामने आई है। वहीं, शख्स की शिनाख्त यूपी के बिजनौर जिले के धामपुर निवासी 45-वर्षीय राजवीर के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बकौल पुलिस, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। वहीं, पुलिस ने शख्स के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स चेक की है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इसके साथ ही मृतक के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। बकौल रिपोर्ट्स, राजवीर अपने बेटे के साथ हरिद्वार में रहते थे।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…