हल्द्वानी गौला पुल के निकट क्षतिग्रस्त मार्ग को जल्द दुरुस्त किए जाने की मांग।

हल्द्वानी। गौला पुल के निकट क्षतिग्रस्त मार्ग को जल्द दुरुस्त किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस के जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा, पूर्व राज्य मंत्री राजेन्द्र खनवाल और पूर्व प्रदेश महासचिव खजान पांडे जी के नेतृत्व में गौलापार क्षेत्र के लोगों ने एसडीमएम कोर्ट में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। पिछले वर्ष आपदा में गौलापार चोरगलिया सहित छः जिलों को जोड़ने वाले गौलापुल के निकट मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसमें आज भी केवल एक तरफ से आवागमन हो रहा है जिससे क्षेत्र वासियों को हल्द्वानी आने जाने में भारी परेशानी हो रही है। सोमवार को क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के सथ पहुंचे गौलापार के लोगों ने उपजिलाधिकारी हल्द्वानी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड को ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने मांग की है की  बरसात आने से पहले क्षतिग्रस्त मार्ग को बुनियादी ढांचे से मजबूत बनाकर जल्द दुरुस्त किया जाए।

हल्द्वानी गौला पुल के निकट क्षतिग्रस्त मार्ग को जल्द दुरुस्त किए जाने की मांग।

यदि समय रहते  क्षतिग्रस्त मार्ग को नही बनाया गया तो प्रभावित क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में ललित मोहन बेलवाल, भगवान सिह चुफाल, पूरन सिंह धरियाल धर्मेंद्र सुयाल, दयाल बेलवाल, धर्मानन्द पलड़िया, कृष्ण पाल सिंह नोला, एडवोकेट मनोज मेहरा,   वीरेंद्र परिहार, महेंद्र सिंह नोला, ललित रैकवाल आदि कांग्रेसजन एवं क्षेत्र वासी मोजूद थे।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…