नैनीताल: सोशल मीडिया पर बने मित्र ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज……

Spread the News

नैनीताल। नैनीताल निवासी एक युवती ने दिल्ली निवासी युवक पर सोशल मीडिया पर दोस्ती कर दुष्कर्म करने और उसके आपत्तिजनक वीडियो व फोटो वायरल करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि युवती ने तहरीर में बताया कि कुछ वर्ष पहले सोशल मीडिया पर उसकी दोस्ती एक युवक से हुई। दोस्ती के कुछ माह बाद युवक उससे मिलने नैनीताल पहुंचा और एक होटल में बुलाकर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने उसे दिल्ली बुलाया और बहला फुसला कर फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोप है कि युवक ने पीड़िता की सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाई और अश्लील फोटो पोस्ट कर उसे बदनाम कर दिया।

इधर, एसपी अपराध जगदीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर दिल्ली निवासी आरोपी श्याम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता, 27 लाख की स्मैक के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने 91.10 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को…

    कैंची धाम दर्शन को पहुंचे पर्यटकों की कार में लगी आग, देखें Video……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग…