होटल के बाथरूम में मिला उत्तर प्रदेश निवासी युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप…..

Spread the News

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र स्थित होटल के कमरे के बाथरूम में एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। हनुमान मंदिर के निकट स्थित होटल नंदी के कमरे से चींखने की आवाज आने पर होटल कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका से मास्टर की से दरवाजा खोला गया। दरवाजा खुलने पर अंदर का नजारा देख होटल कर्मियों के होश उड़ गए। कमरे के बाथरूम में एक युवक का शव पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शव उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी 30 वर्षीय लाल साहब पटेल का है। युवक शुक्रवार सुबह होटल में ठहरा था।

पुलिस के मुताबिक कमरे और बाथरूम में उल्टी फैली हुई मिली, जिससे मामले को संदिग्ध मानते हुए होटल के कमरे को सील कर दिया गया है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि युवक हल्द्वानी किस उद्देश्य से आया था तथा घटना से पहले कमरे में क्या हुआ। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके पहुंचने के बाद मामले में कई अहम तथ्य सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…