फांसी पर झूलता मिला नाबालिग प्रेमी जोड़ा, किराए के कमरे में मिले शव

Spread the News

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां उत्तर प्रदेश से आए एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों कुछ दिन पहले ही घर से भागकर जबलपुर पहुंचे थे और पनागर ब्लॉक के बरोदा गांव में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह जोड़ा उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात का रहने वाला था। लड़के की उम्र 17 साल और लड़की की उम्र 16 साल बताई जा रही है। दोनों ने रविवार को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पनागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता लगाना मुश्किल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले लड़की ने अपने भाई को फोन कर मदद मांगी थी, लेकिन इसके बावजूद यह दुखद घटना हो गई। मृतकों के परिजन सूचना मिलने के बाद जबलपुर पहुंच चुके हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर दोनों ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया और क्या परिजनों या किसी अन्य वजह से उन पर कोई दबाव था। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और नाबालिगों के मानसिक स्वास्थ्य व सामाजिक परिस्थितियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Related Posts

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…