भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत!

Spread the News

हल्द्वानी- सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कालाढूंगी बाजपुर रोड पर गड़प्पु के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को कालाढूंगी के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि गड़प्पु के पास सड़क किनारे एक बाइक सवार पड़ा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक सवार गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों की मदद से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कालाढूंगी कोतवाली के एसओ पंकज जोशी ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हिमांशु पाल (38) पुत्र पृथ्वीपाल निवासी खान बिल्डिंग स्तनाला कंपाउंड थाना तल्लीताल के रूप में हुई है। हिमांशु के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    सहकारिता के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन, ‘हम साथ हैं, साथ रहेंगे’ से गूंजा ओखलकांडा….

    Spread the News

    Spread the Newsभीमताल। विकासखंड मुख्यालय ओखलकांडा में जिला सहकारी बैंक, बहुद्देशीय समितियों और दुग्ध समितियों के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं संचालकों के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया…

    शिमला से चोरी, रुद्रपुर में खेल! चेक पोस्ट पर माल दबाने के आरोप में चार गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर पुलिस और हिमाचल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में खुला मामला, लाखों के आभूषण व नगदी बरामद रुद्रपुर। शिमला में हुई चोरी के मामले की जांच के दौरान…