विवाह समारोह से लौट रहे दंपति की सड़क हादसे में मौत…..

Spread the News

पिथौरागढ़। शादी समारोह से वापस लौट रहे दंपति की कार घाट-पिथौरागढ़ पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में दंपति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार बजेटी निवासी 38 वर्षीय योगेश कुमार पुत्र स्व. जीवन राम अपनी पत्नी 26 वर्षीया निधि राज के साथ लोहाघाट में किसी विवाह समारोह में शामिल होने के लिए निकले। पहले वह अपनी एसयूवी यूके 06 ऐ.जेड-8788 गंगोलीहाट गए। वहां से लोहाघाट में विवाह समारोह में शामिल हुए। लोहाघाट से वापस पिथौरागढ़ लौटते समय शाम करीब 5:45 बजे घाट-पिथौरागढ़ के बीच उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना पर पहुंचे बचाव दल व पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत बचाव कार्य शुरू किया। अंधेरा होने के कारण भरी दिक्कतों के बीच रेस्क्यू कर शवों को खाई से निकाल सड़क तक लाया गया।

जानकारी के अनुसार योगेश और निधिराज वर्ष 2021 में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। मृतक महिला का नगर पालिका छावनी परिषद रानीखेत से कुछ दिन पूर्व ही हल्द्वानी स्थानांतरण हुआ था, जबकि पति लोक निर्माण विभाग पिथौरागढ़ में कार्यरत थे। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी रही। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण पर कल होनी है सुनवाई, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च..Video..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण की माननीय सुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी 2026 को होने वाली सुनवाई के मद्देनजर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस ने…

    पंचक्की रोड सड़क हादसे में SSP का सख्त एक्शन, ट्रैफिक इंस्पेक्टर महेश चंद्रा लाइन हाजिर……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नो एंट्री में बड़े वाहनों के आवागमन को न रोके जाने में लापरवाही बरतने पर SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी ने सख्त कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर महेश…