हल्द्वानी: बजट सत्र में पार्षद निधि का मुद्दा प्रमुखता से रखने पर, पार्षदों ने जताया विधायक का आभार

Spread the News

हल्द्वानी। बजट सत्र में पार्षदों को वित्तीय अधिकार (पार्षद निधि) दिये जाने की मांग पर पार्षदों ने विधायक सुमित हृदयेश का आभार व्यक्त किया।

हल्द्वानी। पार्षदों को पार्षद निधि आवंटित किये जाने की मांग को बजट सत्र में प्रमुखता से रखने पर शुक्रवार को पार्षदों के शिष्ट मंडल ने हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश का आभार व्यक्त किया। विधायक सुमित हृदयेश की इस पहल से पार्षदों में काफी उत्साह है।

पार्षदों से मुलाकात के दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि जिस प्रकार से पंचायतों में प्रधानों को वित्तीय अधिकार दिये जाते है, उसी तरह निकाय क्षेत्रो के सर्वागिण विकास के लिये पार्षदों को भी वित्तीय अधिकार अविलंब प्रदान किया जाना चाहिये। कांग्रेस जिला महामंत्री मलय बिष्ट और पार्षद मुकुल बलुटिया ने सभी निर्वाचित पार्षदों का स्वागत कर विधायक सुमित हृदयेश का आभार व्यक्त किया। पार्षदों के शिष्टमंडल में पार्षद भागीरथी बिष्ट, प्रीति आर्य, रवि जोशी, शकील सलमानी, हेमन्त शर्मा (मोना), रोहित प्रकाश, राजेन्द्र जीना, मोहम्मद गुफरान, शैलेंद्र दानू, इमरान खान, हरगोविंद सिंह रावत, पंकज त्रिपाठी, एडवोकेट धर्मवीर, सलमान सिद्दीकी, मुकेश बिष्ट, समीर अंसारी, सलीम सैफी, शाजहाँ बेगम, नसरीन, लईक अहमद, हाजी राशिद, रेशमा परवीन, पार्षद प्रतिनिधि महेशानंद, नवीन पांडे, दिवेश तिवाड़ी, जकरिया पठान, मोहम्मद शारिक आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

यहां पूर्व चैयरमेन हेमन्त बगड़वाल, विधायक प्रतिनिधि जीवन कार्की, पूर्व राज्यमंत्री सुहैल सिद्दीकी, गोविंद बगड़वाल, युवा नेता हेमन्त साहू, रमन बलुटिया, वसीम मलिक (डैनी) गजेंद्र गोनिया, जॉन्टी राणा, मोहम्मद जुबैर, नदीम सैफी आदि भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, तीन बच्चों और पति को छोड़ युवक संग भागी महिला….

    Spread the News

    Spread the Newsपिथौरागढ़। कहते हैं प्यार अंधा होता है। लेकिन जब शादीशुदा महिला बच्चों और पति को छोड़ किसी अन्य के साथ रहने लगे तो इसे प्यार नहीं हवस और…

    घर बैठे कागजों में जमीन नाप रहे लेखपाल,30 मामलों में एफआईआर दर्ज…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की अध्यक्षता में लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक संपन्न हुई। काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में जनपद अल्मोडा 01, उधमसिंह…