उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज। ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी, बड़ी ठंड

बागेश्वर। मौसम का मिजाज बदलने से जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात शुरू हो गया है। कपकोट के पिंडर घाटी के गांव खाती, जातोली, वाछम, धूर, बोरबलडा, पकुआटॉप समेत क्षेत्र के बुग्यालों में सुबह से बर्फबारी हो रही है। जिला मुख्यालय सहित अन्य तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार से बारिश का दौर जारी है। अब भी लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिले में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया है। मौसम के अचानक बदलने से बड़ी ठंड के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…