आदर्श कॉलोनी में 700 मीटर सीसी सड़क का निर्माण अंतिम चरण में

120 परिवारों को मिलेगी राहत, कमलुवागांजा रोड तक आवागमन होगा आसान

हल्द्वानी। एडीबी सहायतित हल्द्वानी परियोजना के तहत वार्ड संख्या 43 की आदर्श कॉलोनी में 700 मीटर लंबी सीसी सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद हरिपुर नायक क्षेत्र के लोगों को कमलुवागांजा रोड तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी।

इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के करीब 120 परिवारों को लाभ मिलेगा। सड़क बेहतर होने से स्थानीय निवासियों का आवागमन सुगम होगा और उन्हें आवाजाही में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। परियोजना के तहत सड़क के पुनर्निर्माण से क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन के लिए बेहतर मार्ग उपलब्ध हो सकेगा।

Advertisement
  • Related Posts

    घर में ग्रिल से लटका मिला 10वीं का छात्र, मौत से मचा हड़कंप…

    हल्द्वानी। शहर में गुरुवार शाम नगर निगम के पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी के 15 वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। किशोर घर में ग्रिल से लटका…

    गीजर मैकेनिक बनकर घर में घुसा चोर, पांच तोले के सोने के कड़े और 2.29 लाख की नकदी उड़ाई, पुलिस ने दबोचा…

    दो सोने के कड़े और 2.29 लाख रुपये नकद बरामद, सीसीटीवी फुटेज से खुला चोरी का राज हल्द्वानी। घर में गीजर ठीक करने के बहाने पहुंचा और मौका मिलते ही…