घर की छत से सटे पेड़ पर झूलता दिखा सांप, मचा हड़कंप, देखें Video..

मुखानी में सांप देखकर दहशत में आया परिवार, वन विभाग के रेस्क्यू कर्मी ने सुरक्षित पकड़ा; तीनपानी के जंगल में छोड़ा

हल्द्वानी। मुखानी स्थित भाजपा कार्यालय के निकट एक घर से सटे आम के पेड़ पर सांप झूलता दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सांप के घर में घुसने की आशंका से परिजन दहशत में आ गए। आनन-फानन में उन्होंने अपने परिचित गौ रक्षक चंदू मेहता को फोन कर सूचना दी। चंदू मेहता ने तत्काल वन विभाग के रेस्क्यू कर्मी सुभाष को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही रेस्क्यू कर्मी सुभाष मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर की छत से सटे आम के पेड़ की टहनियों पर झूल रहे सांप को सावधानीपूर्वक पकड़कर नीचे उतारा। सांप के सुरक्षित पकड़े जाने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और रेस्क्यू कर्मी का आभार जताया।

रेस्क्यू कर्मी सुभाष ने बताया कि पकड़ा गया सांप घोड़ा पछाड़ प्रजाति का है, जो विषैला नहीं होता। यह खेतों में चूहों को खाकर उनकी संख्या नियंत्रित करने में मदद करता है और किसानों के लिए उपयोगी है। सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ने के बाद तीनपानी के जंगल में ले जाकर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

Advertisement
  • Related Posts

    गौला-नंधौर के 481 खनन वाहनों का स्वामित्व परिवर्तन…

    431 गौला और 50 नंधौर के वाहनों को मिली राहत, मृतक वाहन स्वामियों के आश्रितों के नाम भी हुआ हस्तांतरण हल्द्वानी। गौला और नंधौर नदी में खनन कार्य से जुड़े…

    आईआईटी रुड़की के हॉस्टल में छात्र ने फंदे से लटककर दी जान…

    रात में कमरे का दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव, गाजियाबाद का रहने वाला था 20 वर्षीय छात्र रुड़की। आईआईटी रुड़की के गोविंद भवन में शुक्रवार देर रात एक छात्र का…