हल्द्वानी:- देवभूमि को बिहार बनने से रोकने के लिए कांग्रेस लामबंद! सुमित हृदयेश……

Spread the News

हल्द्वानी। गैरसैण विधानसभा सत्र से लौटे विधायक सुमित हृदयेश ने पत्रकारवार्ता कर नैनीताल में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान घटित घटनाक्रम पर रोष जताते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासन सरकार की कठपुतली बने हुए हैं। सरकार के इशारे पर पुलिस और प्रशासन ने कांग्रेसी विधायकों व नेता प्रतिपक्ष पर हमला करवाकर कानून की धज्जियां उड़ाईं।

विधायक सुमित ने कहा कि नैनीताल में हुए अपहरण की घटना से देवभूमि शर्मसार है। उन्होंने जिले के डीएम और एसएसपी के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस दोनों अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अडिग है।

विधायक ने कहा कि नैनीताल पंचायत चुनाव में जिस तरह पुलिस की मौजूदगी में अराजकतत्वों ने खुलेआम कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई उसे पूरे देश ने देखा। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद आने वाले चुनाव में भाजपा को भयंकर परिणाम झेलने पड़ेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि देवभूमि उत्तराखंड को बिहार बनने से रोकने के लिए जनता अब भाजपा के खिलाफ लामबंद हो रही है। चेतावनी दी कि आने वाले दिनों में कांग्रेस राज्यभर में बड़ा आंदोलन करेगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष हरीश मेहता, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शोभा बिष्ट, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमन्त बगड़वाल, पूर्व दर्जा मंत्री सुहैल सिद्दीकी, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    लीसा तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, कैंटर से 390 टीन बरामद..

    Spread the News

    Spread the Newsनौ लाख रुपये कीमत के लीसे के साथ चालक गिरफ्तार, पुलिस-वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई रामनगर। अवैध लीसा तस्करी के खिलाफ रामनगर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त…

    34 प्रस्तावों पर मंथन, कई पर लगी मुहर; दुग्ध उत्पादकों को दीपावली से पहले 2.75 करोड़ की लाभ राशि देने की तैयारी..

    Spread the News

    Spread the Newsलालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड की बुधवार को प्रशासनिक भवन में अध्यक्ष मुकेश बोरा की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। बैठक में दुग्ध संघ से जुड़े…